नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों, दुनिया भर में क्रिसमस त्यौहार की तैयारी पुरे जोरों शोरोंके साथ चल रही है। दोस्तों दुनिया भर में भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश के रूप में जाना जाता है। भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां विभिन्न जाती धर्म और संप्रदाय के लोग ख़ुशी-ख़ुशी रहते हैं। दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की हर साल के 25 दिसंबर को हर ईसाई देश के साथ साथ भारत में भी क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही जोर शोर के साथ मनाया जाता है। दोस्तों भारत में चार धर्म हिन्दू , मुश्लिम, सिक्ख और ईसाई इस देश को सम्हालने वाले चार स्तम्भ की तरह है जिसमे से हर किसी का एकसमान महत्व है। यही वजह है की क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ एक धर्म की मान्यता मात्र नहीं बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और इसकी अनेकता में एकता का सटीक उदाहरण भी है।
आइये जानते हैं क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्यौहार और हमारे ईसाई भाइयों के लिए इसका क्या धार्मिक महत्व है।
क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का प्रमुख पर्व है। यह पर्व पूरी दुनिया में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयाइयों के लिए पवित्रता और सम्पन्नता का सन्देश लेकर आता है। ईसाई धर्म में भगवान ( god ) माने जाने वाले प्रभु इशू की याद में यह क्रिसमस का पर्व प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। कहा जाता है की इसी दिन भगवान् ईसामसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। क्रिसमस पुरे विश्व में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन के लिए भारत सरकार की तरफ से एक दिवसीय छुट्टी घोषित की गई है ताकि देश की जनता इस धार्मिक पर्व को पूर्ण हर्ष -उल्लास एवं आपसी भाई चारे के साथ मना सके। इस दिन सभी सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूल, कॉलेज एवं कार्यालय पूर्ण तया बंद रहते हैं।
क्रिसमस डे 25 दिसंबर 2018 : सभी ईसाई देशों में क्रिसमस की तैयारी एक महीने पूर्व ही शुरू कर दी जाती है। सभी ईसाई इस त्यौहार को 12 दिनों तक मनाते हैं। इस दिन को पूरी दुनिया में एक धार्मिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। हर त्यौहार की तरह इस त्यौहार में भी छेत्रीय रंग जरूर दिखाई पड़ता है। देश, राज्य और स्थान के साथ त्यौहार मनाने का तरीका भी कुछ बदला हुआ प्रतीत होता है। इस दिन सभी ईसाई भाई अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को पुरस्कार एवं क्रिसमस कार्ड बांटते हैं। परिजनों के बीच भोज का कार्य होता है। बच्चों को इस त्यौहार का बड़ी बेशब्री से इंतज़ार होता है। घर के बड़े बुज़ुर्ग सांताक्लॉज बनकर बच्चों को मनपसंद खिलौने और उपहार वितरण करते हैं।
क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्यौहार।
आज के दिन महान ईसामसीह का जन्म हुआ था। क्रिसमस का त्यौहार महान ईसा मसीह की जयंती के रूप में मनाया जाता है। ईसा मसीह को ईसाई धर्म के लोग ईश्वर का पुत्र मानकर अपनी रिवाज़ों के अनुसार उनकी पूजा करते हैं। इस दिन को सभी ईसाई धर्म के अनुयाई एक सांस्कृतिक त्यौहार के रूप में मनाते है। लोग त्यौहार से पहले ही अपने घरों को फूलों से सजाते हैं। घर में क्रिसमस ट्री बनाकर उसे फूलों एवं सुंदर रंग बिरंगी लाइट्स से सजाते हैं। इस दिन प्रभु इशू के प्रतिक चिन्ह क्रॉस के आसपास कैंडल जलाकर उनको स्मरण किया जाता है।
अगर यह न्यूज़ आपको अच्छी लगी हो तो मुझे फॉलो करना न भूलें, धन्यवाद्।