Tag Archives: gokashi

गोकशी की आग में जला बुलंदशहर, इंस्पेक्टर और एक युवक की मौत।

Image result for inspector subodh kumar bulandshahar hadsa

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों,  सोमवार का दिन नई दिल्ली/बुलंदशहर के लिए काफी तनावपूर्ण रहा। बुलंदशहर लोग गोकशी के शक में भड़क गए और पत्थर बाज़ी  और आगजनी जैसे उपद्रव को अंजाम देने लगे। बुलंद शहर के स्याना क्षेत्र में गोमांस मिलने से यहां के लोग भड़क गए। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और पथराव एवं आगजनी से जनसम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाने लगे। उपद्रव के दौरान लोगों ने स्थिति सम्हालने आये पुलिस कर्मियों पर भी पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों द्वारा पुलिस पर किये जा रहे पथराव के चलते स्याना में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत सर पर पत्थर लगने की वजह से  हो गई। इसके साथ ही दो अन्य लोग भी इस पत्थर बाज़ी से घायल हो गए है। इस उपद्रव और पत्थर बाज़ी को देखते हुए घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।
इस हादसे में घायल हुए युवक सुमित को आनंद नाम के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचे सुमित के परिवार वालों ने रोते बिलखते हुए बताया कि सुमित उसके यहां इनविटेशन कार्ड देने आये दोस्त को  छोड़ने के लिए गया था लेकिन गोकशी के शक  में मची बवाल के बीच गोली चलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सुमित के सीने में गोली लगी है। फिरहाल अस्पताल परिसर में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .
इस पुरे मामले में गृह मंत्रालय की सीधी नज़र बानी हुई है। गृह विभाग हर पल की पूरी खबर ले रहा है। प्रमुख सचिव गृह , अरविन्द कुमार ने बुलंद शहर के एसपी और डीएम से हालत की जानकारी ली, साथ ही कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश भी दिए। स्थानीय पुलिस को इस मामले से निपटने के लिए हर तरह के पुलिस बल प्रयोग करने की अनुमति दे दी है.

सर्वे रिपोर्ट से नरेंद्र मोदी को झटका। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इस पार्टी की बन रही सरकार।
वहीं, इस बवाल के बाद बरेली शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है. डीजीपी ओपी सैनी ने सभी जिले के पुलिस अधिकारियों को यह आदेश जारी किया है. सभी जिले में पुलिस अलर्ट पर है. इंटेलिजेंस विभाग को सजग कर दिया गया है. साथ ही  एस.एच.ओ को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रियता और सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है.

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

बताया जा रहा है कि गोकशी के शक पर भड़के लोगों की झड़प पुलिस के साथ भी हुई. लोगों ने चिंगरावठी चौराहे पर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान कुछ लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ा तो लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी स्याना सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई।

दोस्तों इस खबर से  जुड़े रहने के लिए इस न्यूज़ को फॉलो/सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद्।